Ratlam:युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिपमेले का आयोजन 5 फरवरी को

  
Last Updated:  फ़रवरी 3, 2025 " 06:46 अपराह्न"

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिपमेले का आयोजन 5 फरवरी को

रतलाम: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 05 फरवरी को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है। मेले में 12 से 14 निजी क्षेत्र की कम्पनियां द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी।

मेले में संबधित शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी यु.पी. अहिरवार ने बताया कि युवा संगम मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, ट्रेनी, आफिस असिस्टेंट, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, हेल्पर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, सुपरवाईजर, तकनीशियन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, लेबर  आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी।  शैक्षणिक योग्यता  5 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई.उतीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष तक।युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में इप्का लेबोरेटरीज, पटेल मोटर्स प्राईवेट लि., जी.आर.इण्डस्ट्रीज, टाईगर सिक्योरिटी, रतलाम पैरामेडीकल रिसर्च सोसाईटी, अंकेलसरिया होंडा, पार्थ मोटर्स, जिओ इन्फोकॉम ;क्वीस कॉर्पद्ध रतलाम, GSS IFMS प्रा.लि. जामनगर, डिस्टल एजुकेशन एन्ड टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पीथमपुर, आर.पी.एस. ग्रुप आफ इण्डस्ट्रीज भिवाड़ी राजस्थान, स्काई इन्टरप्राईजेस, नवभारत फर्टीलाईजर इन्दौर,  यशस्वी एकादमी फॉर स्किल्स धार आदि हैं।इच्छुक आवेदक 05 फरवरी 2025 को समय प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई़, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवम् बॉयोडाटा के साथ उपस्थित होवें।

 321 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *