Ratlam:खनिज विभाग की कार्यवाही, बिना रॉयल्टी अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2025 " 10:43 अपराह्न"

Ratlam: खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध परिवहन तथा रॉयल्टी की चोरी करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी है।प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग भोपाल के आदेश तथा कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम के आदेशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में आज दिनांक 11/2/25 को खनिज निरीक्षक शंकर कनेश के द्वारा दीनदयाल नगर थाने के सामने से बिना रॉयल्टी के गिट्टी/चूरी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त कर के दीनदयाल नगर थाने की अभिरक्षा में रखा गया।

खनिज अधिकारी ने बताया आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी तथा अवैध परिवहन तथा रॉयल्टी की चोरी करने वालो पर कार्यवाही की जाएगी। अब तक पूरे वर्ष में कुल 141 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1.18 (करोड़) रु. जुर्माना किया गया हैं।

 951 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *