Ratlam: अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई

  
Last Updated:  अप्रैल 3, 2025 " 08:51 अपराह्न"

बडावदा क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई

Ratlam: जिले के जावरा विकासखण्ड में बडावदा क्षेत्र में चिकित्सकीय दल द्वारा नायब तहसीलदार की मौजूदगी में 2 अप्रैल को सायं 6.00 बजे हंस मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। वहां पहुंचने पर मेडिकल स्टोर्स में एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जाना पाया गया तथा सत्यनारायण पाटीदार एवं मुकेश लक्षकार से पूछताछ करने पर चिकित्सकीय उपचार संबंधी वैधानिक पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके। उनके पास म.प्र. प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड अन्तर्गत अथोराइजेशन भी नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि सत्यनारायण पाटीदार जनस्वास्थ्य रक्षक हैं तथा मुकेश लक्षकार जीएनएम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। अतः प्रकरण में उपचार सामग्री जब्त कर बडावदा थाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जांच दल में डा. नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बर्डिया गोयल एवं अन्य उपस्थित रहे।

 688 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *