Ratlam:कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्बाध सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, 3 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

  
Last Updated:  मई 4, 2025 " 09:09 अपराह्न"

उडनदस्तों द्वारा की गई सतत् निगरानी

Ratlam: मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नीट परीक्षा के लिए शहर में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों द्वारा एन.टी.ए. द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। नीट परीक्षा में 3347 परीक्षार्थियों में से 3256 उपस्थित रहे तथा 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

कलेक्टर के निर्देश पर सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। गठित उडनदस्तों द्वारा सतत् निगरानी कर परीक्षा सम्पन्न कराई गई। शहर के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय पर बिना किसी व्यवधान के परीक्षा सम्पन्न हुई।

 527 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *