Ratlam: खनन विभाग ने मुरूम परिवहन करते एक डंपर किया जप्त, खनन माफिया करवा रहे अधिकारियों की जासूसी

  
Last Updated:  मई 20, 2025 " 10:21 पूर्वाह्न"

Ratlam: रतलाम कलेक्टर के निर्देश पर खनन में हो रही रॉयल्टी चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनिज विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई के तहत अवैध उत्खनन के लिए जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है और रॉयल्टी चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार 19 मई को खनन इंस्पेक्टर द्वारा फिल्मी स्टाइल में मुरूम परिवहन करते एक डंपर का पीछा कर पकड़ा।

तुम डाल डाल हम पात पात” “जैसे तुम चालाकी से काम करते हो, वैसे ही मैं भी चालाकी से जवाब दे सकता हूँ।”
यह कहावत सोमवार को खनिज इंस्पेक्टर द्वारा की गई खनन रॉयल्टी चोरी के विरुद्ध कार्यवाही से चरितार्थ हो गई।
जानकारी अनुसार जिले में अवैध खनन एवं खनन रॉयल्टी चोरी करने वाले खनन माफियाओं द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए खनन विभाग की ही जासूसी करवाई जा रही है। जिला खनन कार्यालय के आस- पास खनन माफियाओं ने अपने ख़बरी बैठा रखें है जो खनन कार्यालय में कौन आ रहा कौन जा रहा इस पर पूरी नज़र रखते हैं साथ ही खनन कार्यालय से कार्रवाई के लिए जाते खनन अधिकारी और इंस्पेक्टर के रुट की जानकारी खनन माफियाओं को देते हैं और खनन अधिकारियों के वाहन का पीछा करते हैं। रतलाम शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जिले के हर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा खनन विभाग के अधिकारियों की जासूसी कर्रवाई जा रही है। इनका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि खनन अधिकारियों के आवास से कार्यालय तक और रतलाम शहर में कौन से रोड़ पर कौन से चौराहे पर खनन अधिकारी का वाहन खड़ा हैं, यह पूरी जानकारी रतलाम शहर से दूर दराज के क्षेत्रों में खनन माफियाओं तक पल पल की ख़बर ख़बरी द्वारा पहुंचाईं जा रही है। जिससे अवैध खनन परिवहन खनन विभाग के हाथ नहीं आ रहें हैं। वहीं खनन विभाग के अधिकारियों की जासूसी कर खनन माफियाओं के लोग रॉयल्टी चोरी करवाने के साथ ही खनन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में सोमवार 19 मई को अवैध उत्खनन, खनन परिवहन एवं खनन रॉयल्टी चोरी को रोकने के लिए खनिज इंस्पेक्टर फील्ड में रह कर क्षेत्र में गस्त लगा रहे थे, इस दौरान खनन माफियाओं के ख़बरी भी अपने दो पहिया वाहन से खनन इंस्पेक्टर के वाहन से कुछ दूरी पर रह कर जासूसी कर रहे थे लेकिन खनन इंस्पेक्टर ने जानबूझकर कर अपना मार्ग बदलकर इनको छकाते हुए धामनोद- नामली रोड से मुरूम परिवहन करते डंपर का पीछा किया, डंपर चालक ने तेज गति से डंफर को दौड़ाया और मुरूम भरे डंपर को छुपाने के लिए पंचेड से पलसौडा, रतलाम रोड पर लेजाते हुए खेतों में उतार दिया दल-बदल के साथ डंपर का पीछा कर रहे खनन इंस्पेक्टर देवेन्द्र चिडार ने मुरूम भरे डंपर नंबर MP. 65. GA. 1442 को अपने कब्जे में ले लिया। बारिश होने के कारण डंपर के पहिए मिट्टी में धंस गये, अन्य वाहन से ट्रौचन एवं मौके पर जेसीबी मशीन लाकर डंपर को निकालने की कोशिश सायं से की गई लेकिन सफल नहीं हुए अंधेरा होने और खेत से डंपर निकालने का काफी प्रयास के बावजूद असफ़ल रहने के बाद खनन इंस्पेक्टर मौक़ा कार्रवाई कर उक्त डंपर चौकीदार के सुपुर्दगी में दिया है।
खनन इंस्पेक्टर द्वारा की गई उक्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 1,784 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *