जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर विनय रंगशाही निलंबित

  
Last Updated:  फ़रवरी 17, 2026 " 08:36 अपराह्न"

शाजापुर(स्पष्ट खबर)। उज्जैन संभागायुक्त (Ujjain Divisional Commissioner) आशीष सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर (Shajapur) विनय रंगशाही को पदीय कर्तव्यों एवं शासकीय कार्य संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। निलंबन अवधि में जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर विनय रंगशाही का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला शाजापुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह द्वारा जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर का प्रभार जिला आबकारी अधिकारी जिला उज्जैन सुश्री निधि जैन को स्वकार्य के साथ सौंपा गया हैं। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

 293 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *