पटवारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप

  
Last Updated:  अप्रैल 22, 2026 " 10:08 पूर्वाह्न"

Ratlam : पटवारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप

रतलाम। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई, जब महज एक दिन पहले ही रविशंकर के छोटे भाई की शादी हुई थी। घर में अभी शहनाइयों की गूंज थमी भी नहीं थी कि मातम पसर गया। पटवारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रविशंकर खराड़ी के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित रूप से प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, मौके से मिले सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर का नाम लिखते हुए उन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को पटवारी रविशंकर के कमरे से एक सादे कागज पर लिखा पत्र मिला है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पत्र में लिखा है कि मेरे ऊपर नायब तहसीलदार सविता राठौर द्वारा काम के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पहले भी उनके द्वारा नक्शा बंटाकन की मौका रिपोर्ट, पंचनामा, बंटाकन फर्द दबाव बनाकर चेंज कराई गई थी। नायब तहसीलदार द्वारा दबाव डालकर काम कराने के कारण में अपने छोटे भाई की शादी में भी ध्यान दे नहीं पाता हूं। कई परिचितों को पत्रिका देने का समय भी नहीं मिल पाया था। नायब तहसीलदार द्वारा मुझे अपने क्वार्टर पर बुलाकर यह भी कहा गया था कि भाई की शादी अच्छे से नहीं होने देगी। मेरे विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निकाला जा रहा है। नायब तहसीलदार के साथ मैं दबावपूर्ण नौकरी नहीं कर सकता हूं।

​इस हृदयविदारक घटना के बाद पटवारी संघ में भारी आक्रोश है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि निचले स्तर के कर्मचारियों को अक्सर अधिकारियों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। वहीं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी साथियों के साथ धरना देने पहुंच गए थे। उन्होंने मांग की है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ तत्काल एफ़आईआर (FIR) दर्ज की जाए और मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।

 310 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *