बंगाल में बदलने वाला है सत्ता? असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के रुझान दे रहे बड़े संकेत, आज BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग जश्र मनाएंगे PM मोदी

  
Last Updated:  मई 4, 2026 " 12:08 अपराह्न"

बंगाल में बदलने वाला है सत्ता! असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के रुझान दे रहे बड़े संकेत, आज BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग जश्र मनाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन राज्यों में अच्छी बढ़त बना रही है।ये रुझान भाजपा के लिए बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

इसी बीच बीजेपी ने जश्न की तैयारी कर ली है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

पीएम मोदी ने भाजपा के जश्न में शामिल होने का फैसला किया है। साथ ही वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय पर मिठाईयां बननी शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी विधान सभा और लोक सभा चुनाव जीतने के बाद आमतौर पर बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 बजे के रुझान तक अभिनेता से राजनेता बने और टीवीके प्रमुख विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) के रुझानों के अनुसार, पेरम्बूर सीट पर वे 2990 से अधिक वोटों के अंतर से और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) सीट पर 3299 से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं।

असम में भाजपा सबसे मजबूत-

असम में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 94 सीटों पर पहुंच चुकी है. अगर ये रुझान बने रहे तो भाजपा पहली बार अपने दम पर असम में सरकार बनाने जा रही है. यह पार्टी के लिए पूर्वोत्तर में बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत का मौका-

पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कड़ी टक्कर दे रही है, रुझान बताते हैं कि भाजपा टीएमसी से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, अगर ये रुझान अंत तक बने रहे तो भाजपा बंगाल में सरकार बना सकती है, जो उसके लिए ऐतिहासिक जीत होगी

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गढ़ भवानीपुर सीट पर भी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ममता से आगे चल रहे हैं, यह TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दक्षिण भारत में BJP की पैठ बढ़ी

केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है केरल (Kerala) में भाजपा दो सीटों पर आगे है, जो 2021 के शून्य प्रदर्शन से बेहतर है। वहीं तमिलनाडु में भाजपा पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो पिछले चुनाव से एक ज्यादा है. ये रुझान दक्षिण भारत में भाजपा की जड़ें मजबूत होने का संकेत देते हैं।

चारों राज्यों के शुरुआती रुझान एक बात साफ करते हैं कि भाजपा की लोकप्रियता पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक फैल रही है, असम में पूर्ण बहुमत और बंगाल में संभावित बड़ी जीत के साथ भाजपा का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली दिख रहा है।

केरल और तमिलनाडु में हुई बढ़त भले ही सीटों के लिहाज से छोटी हो, लेकिन ये पार्टी की रणनीति के सही होने का प्रमाण हैं, अंतिम परिणामों का इंतजार है, जो जल्द ही सामने आएंगे।

 216 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *