रतलाम/बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए

  
Last Updated:  सितम्बर 2, 2026 " 07:34 अपराह्न"

Ratlam:मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

रतलाम 2 सितंबर(स्पष्ट खबर)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रतलाम शहर में बाहर से आने वाले दूध की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गुप्ता द्वारा दूध से भरी गाड़ियों को रोककर मौके पर ही रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से दूध की जांच की गई।

जांच के दौरान दूध में यूरिया, सुक्रोज, माल्टोज, नमक एवं स्टार्च सहित विभिन्न प्रकार की मिलावट की जांच की गई। रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई तथा सभी जांचे गए दूध के नमूने निर्धारित मानक स्तर के पाए गए। इससे यह स्पष्ट हुआ कि जांच के दौरान लिए गए दूध के नमूनों में उक्त मिलावट नहीं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से दूध में मिलावट की प्राथमिक जांच बहुत कम समय में मौके पर ही की जा सकती है। इस किट की सहायता से लगभग दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज, नमक एवं शक्कर जैसी मिलावट की जांच की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि आम नागरिक भी इस प्रकार की रैपिड टेस्ट किट का उपयोग कर घर पर दूध की प्राथमिक जांच कर सकते हैं। यह किट बाजार में उपलब्ध है।

 25 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *