Ratlam:24वां खेल चेतना मेला में 9 जनवरी से 18 प्रकार की खेल स्पर्धाओं की शुरूआत

  
Last Updated:  जनवरी 8, 2024 " 07:19 अपराह्न"

– 10 जनवरी को निकाली जाएगी खेल चेतना मेला रैली, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ समारोह
– 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेल मेला

रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला में खेल स्पर्धाओं की शुरूआत 9 जनवरी, मंगलवार से होगी। चार दिवसीय खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ समारोह 10 जनवरी, बुधवार को होगा। इसके पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली भी निकलेगी, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद यहां शुभारंभ समारोह आयोजित होगा।

खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 9 से 12 जनवरी तक खेल मेला आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। खेल चेतना मेला रैली 10 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकलेगी। इसके नेहरू स्टेडियम पहुंचने के बाद यहां प्रातः 10 बजे मार्च पास्ट के साथ इसका भव्य शुभारंभ होगा। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे तथा अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेगी।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में इस बार भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हे खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

Ad

खेल मेला के तहत आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, टेबल टेनिस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एथलेटिक्स एवं हॉकी, काश्यप सभागृह सागोद रोड में बेडमिंटन, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र में योग, मलखंब, स्केटिंग, रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल, रेलवे ऑफिसर क्लब डीआरएम ऑफिस में तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बॉस्केटबॉल एवं व्हालीवॉल, विधि महाविद्यालय में शरीर सौष्ठव, शतरंज, सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग स्पर्धा का आयोजन होगा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 916 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *