नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  
Last Updated:  सितम्बर 20, 2026 " 07:08 अपराह्न"

Neemuch में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने आज नीमच में बड़ी सौगातों का ऐलान किया है। अग्रोहा भवन में आयोजित ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नीमच (Neemuch) में शीघ्र ही एयरपोर्ट बनाया जाएगा और युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में एक लाख से अधिक शासकीय भर्तियां की जा चुकी हैं और आगामी ढाई वर्षों में साढ़े तीन लाख से अधिक भर्तियां और की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा से संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने बधाई दी। 17 सितंबर को नीमच में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को उन्होंने सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

प्रदेश के बजट और विकास पर बोले सीएम –

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का शिक्षा बजट 5 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ और कुल बजट 4 लाख 48 हजार करोड़ रुपये हो गया है। प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट शून्य होना बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 70 हजार से अधिक और बिजली उत्पादन 32 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गया है। 2002 में प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज थे, आज 33 मेडिकल कॉलेज में करीब 8 हजार सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्षों में 5 लाख किमी से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है।

चीता प्रोजेक्ट नीमच के लिए बड़ी उपलब्धि –

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चीता प्रोजेक्ट के तहत नीमच के खिमला क्षेत्र में मादा चीता को छोड़ा जा रहा है, यह जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारत ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद –

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जिले में 2 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने एयरपोर्ट और चीता प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना।

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, वंदन खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, आयुक्त उज्जैन संभाग आशीष सिंह, आईजी राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया।

 17 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *