नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने हेतु हुआ 61.52 प्रतिशत मतदान

  
Last Updated:  नवम्बर 5, 2026 " 11:25 पूर्वाह्न"

Niwari: नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने हेतु हुआ 61.52 प्रतिशत मतदान

भोपाल/निवाडी (स्पष्ट खबर)।सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाड़ी के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के लिये 4 नवंबर को हुए मतदान में 61.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 6 नवंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के आम निर्वाचन वर्ष 2022 में श्रीमती कुसुम पति मातादीन पस्तोर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।

नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी में कुल 15 वार्ड है। नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के 15 वार्डों में निर्वाचित पार्षदों में से 12 पार्षदों द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के अंतर्गत नगर परिषद के अध्यक्ष के विरूद्ध अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने का प्रस्ताव कलेक्टर निवाडी को प्रस्तुत किया गया।

 17 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *