कांतिलाल भूरिया ने लगाया आरटीओ पर दलाली का आरोप

  
Last Updated:  जनवरी 23, 2020 " 05:02 पूर्वाह्न"

झाबुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया ने आरटीओ विभाग पर एक गंभीर आरोप लगाया है। भूरिया ने यातायात सप्ताह के दौरान सार्वजनिक मंच से झाबुआ में पदस्थ आरटीओ राजेश कुमार गुप्ता को लेकर एक गंभीर टिप्पणी की। दरअसल पेटलावद से कांग्रेस विधायक ने शिकायत की थी कि आरटीओ राजेश गुप्ता उनका फोन नहीं उठाते। इस पर जब भूरिया बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि विधायक जी आप अधूरी बात बोल रहे हैं ,यह आरटीओ मेरा भी फोन नहीं उठाते ।भूरिया ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब आरटीओ गुप्ता के दलाल को फोन लगाया जाता है तो तुरंत फोन उठा लेता है और आरटीओ से बात भी हो जाती है। भूरिया ने आरटीओ गुप्ता का नंबर सार्वजनिक करने के लिए कहा और कहा कि वे सब का फोन उठाया करें और यदि ऐसा नहीं होगा तो इस बात की शिकायत वे ऊपर यानी भोपाल में करेंगे। भूरिया की इस टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया है।

 2,456 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *