मोहम्मद वसीम दुबई से 1 किलो सोना छुपा कर लाया था, इंदौर में गिरफ्तार

  
Last Updated:  फ़रवरी 5, 2020 " 12:19 अपराह्न"

इंदौर। दुबई-इंदौर फ्लाइट में सोने की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया गया है। वह दुबई से 1 किलो सोना छुपा कर ला रहा था। सोने की कीमत करीब ₹4200000 बताई गई है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक 3 करोड रुपए का तस्करी का सोना पकड़ा जा चुका है।

मिक्सर ग्राइंडर में छुपा कर लाया था 1 किलो सोना

दुबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 904 से पहुंचे एक यात्री के पास से एक किलो सोना पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री मोहम्मद वसीम ने ये सोना मिक्सर ग्राइंडर के पार्ट्स में छुपा कर रखा था जिसे डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटलिजेंस की टीम ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। यात्री से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सोने की डिलीवरी भी मुंबई में की जाना थी। दुबई से तस्करी कर लाए गए सोने को तस्कर मुंबई में खपा रहे है क्योंकि मुंबई सोने का बड़ा बाजार माना जाता है।

दुबई-इंदौर फ्लाइट गोल्ड की तस्करी के लिए बदनाम

इंदौर से दुबई फ्लाइट शुरू हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से सोने की तस्करी के मामले सामने आ रहे है ये इंटेलिजेंस के लिए चुनौती बन गए हैं। तस्करी कर लाए गए सोने की ये तीसरी खेप थी जिसे डीआरआई ने ज़ब्त किया है। इससे पहले डीआरआई ने 27 जनवरी 2020 को कैप्सूल में सेमी लिक्विड फॉर्म में भरकर लाए गए आधा किलो सोने को ज़ब्त किया था। उससे पहले 29 सितंबर 2019 को डीआरआई इंदौर ने कस्टम विभाग के साथ मिलकर एयरपोर्ट पर 5.50 किलो सोने की बड़ी खेप पकड़ी थी। इसमें एक महिला समेत सात लोग साढ़े पांच किलो सोना दुबई फ्लाइट में छिपाकर लाए थे।

 5,088 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *