20 मार्च 2020 शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट का आयोजन किया जाए, मध्य प्रदेश मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खास बातें-

  
Last Updated:  मार्च 19, 2020 " 03:11 अपराह्न"

भोपाल। करीब 1 सप्ताह से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार जो लड़ाई लड़ रही थी, सुप्रीम कोर्ट में हार गई है। जैसा कि राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने निर्देशित किया था, बिल्कुल वैसा ही आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया है। कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। दिनांक 20 मार्च 2020 शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट का आयोजन किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विधायक को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।20 मार्च 2020 को विधानसभा में केवल एक एजेंडा रहेगा, सरकार के बहुमत पर मतदान एवं फैसला।फ्लोर टेस्‍ट के दौरान हाथ उठाकर मतदान कराया जाएगा। 
मध्‍य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।सदन की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।मतदान प्रकिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जानी चाहियेशाम 5 बजे तक मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्‍न करवानी होगी।इस्तीफा भेजने वाले 16 विधायक आना चाहें तो उन्‍हें पूरी सुरक्षा दी जाए। 16 विधायकों के सुरक्षा की जिम्मेदारी बीजेपी कर्नाटक एवं डीजीपी मध्य प्रदेश की होगी।

 3,787 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *