रामायण ने फिर रचा इतिहास, टीआरपी में बनाए नए रिकॉर्ड

  
Last Updated:  अप्रैल 4, 2020 " 08:22 पूर्वाह्न"

(स्पष्ट खबर) कोरोना संकट की वजह से 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन लगा दिया गया है. लॉकडाउन की वजह से सभी टीवी चैनल्स पर केवल पुराने एपिसोड ही टेलिकास्ट किए जा रहे हैं.

वहीं डीडी नेशनल ने भी अपने 90 के कई हिट सीरियल्स को दोबारा प्रासरित किया है. जिसके बाद एक बार फिर 28 मार्च से दूरदर्शन पर रामायण देखा जा रहा है.

रामायण का टेलिकास्ट का सुबह 9-10 बजे एक एपिसोड और रात में 9-10 बजे को दूसरा एपिसोड हो रहा है. सरकार का लिया हुआ ये फैसला शानदार साबित हो रहा है.

इन धार्मिक टीवी शोज की पॉपुलैरिटी जितनी 90 के दशक में थी उतनी ही आज भी है. रामायण को दर्शक पूरे परिवार के साथ बड़े चाव से देख रहे है.

रामायण की पॉपुलैरिटी उसकी टीआरपी में भी साफ नजर आ रही हैं. इस शो की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं. जी हां, रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर शानदार रिस्पॉन्स हासिल किया है.

 3,660 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *