हथियारबंद चोरों ने चौकीदारों को धमका कर दानपात्र पर हाथ साफ किया-
Last Updated: अप्रैल 14, 2020 " 12:00 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद: 14 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) हथियारबंद चोर क्षेत्र में फिर सक्रियता दिखा रहे हैं , क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हथियारबंद चोर गिरोह ने दहशत मचा रखी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों सें क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के समाचार नहीं मिल रहें थे लेकिन हाल ही में 12-13 अप्रैल की रात्रि को हथियारबंद चोरों ने धामनोद स्थित सांई मंदिर के अंदर घूस कर चौकीदारों को हथियार के बल पर धमकाते हुए मंदिर के मुख्य दानपात्र का ताला तोड़ दानपात्र पर हाथ साफ़ किया है, ज्ञात हो कि सांई मंदिर पर पूर्व में भी हथियारबंद बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, क्षेत्र के किसानों से मिल रही जानकारी अनुसार क्षेत्र में रात्रि को संदिग्ध व्यक्ति (चोर) की सक्रियता बड़ी है गनीमत यह है की अभी तक चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुएं है फिर भी स्थानीय पुलिस चौकी की रात्रि गस्त की नाकामी तो उजागर हो ही रहीं हैं,
हथियारबंद चोर घात लगाए बैठे थे-
सांई मंदिर धामनोददानपात्र जो तोड़ा गया
सांई मंदिर धामनोद के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि 12-13 अप्रैल की रात करीब 1:00 बजे मंदिर में सोये दो बुजुर्ग चौकीदार में से एक चौकीदार पेशाब करने बाहर निकले तो घात लगाकर बैठे चोर तलवार लेकर मंदिर के अंदर आ गए और चौकीदारों को धमकाते हुए मंदिर के दानपात्र को तोड़ हाथ साफ कर गए हालांकि मंदिर के दानपात्र से चौरो को बड़ी रकम हाथ नहीं लगी होगी, लॉकडाउन के कारण मंदिर में दर्शनार्थी नहीं आ रहें हैं, मंदिर के पुजारी श्री शर्मा ने कहा है कि मंदिर समिति द्वारा पुलिस चौकी धामनोद में इस की रिपोर्ट दे दी गई है, इस बारे में हमारे द्वारा धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी सुरेखा कुशवाह से जानकारी हेतु पुलिस चौकी धामनोद पर संपर्क किया जहाँ वे उपस्थित नहीं थे फिर मोबाइल फोन से संपर्क करना चाहा लेकिन इन होने फोन रिसीव नहीं किया,