रतलाम मंडी सेक्रेटरी ने सैलाना के व्यापारी पर लगाया जुर्माना, मामला अवैध रुपसे प्याज खरीदी एवं धामनोद में लॉकडाउन उल्लंघन का-

  
Last Updated:  अप्रैल 19, 2020 " 02:25 अपराह्न"

लॉकडाउन का उल्लंघन एवं वालंटियरों पर रौब लगाना महंगा पड़ा सैलाना के व्यापारी को

रतलाम:19 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) धामनोद नगर में सैलाना कृषि उपज मंडी के व्यापारी द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करना एवं अवैध रुपसे रतलाम मंडी क्षेत्र में प्याज की खरीदी कर परिवहन करना भारी पड़ा शनिवार साय को रतलाम मंडी सेक्रेटरी ने प्याज की अवैध खरीदी तथा परिवहन करने पर सैलाना के व्यापारी पर कार्रवाई कर 6775 रुपये का जुर्माना लगाकर सख्त चेतावनी दी गई कि दुबारा रतलाम मंडी क्षेत्र में अवैध रुपसे किसानों की उपज खरीदी तो अधिक जुर्माने के साथ कठोर कार्यवाही की जाएगी,

मोके पर पहुंचे अधिकारी

मामला कुछ इस प्रकार हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के उपाय के तहत धामनोद नगर में 120 स्वयंसेवकों ने नगर परिषद,राजस्व विभाग ,पुलिस चौकी, की सहमति तथा सहायता से नगर के समस्त कच्चे तथा अनावश्यक रास्ते बंद कर सीमा सील कर नगर के मुख्य 06 रास्तों पर बैरिकेट एवं बैरियर लगाकर 120 स्वयंसेवकों वालंटियर 24 घंटे समय समय पर अपनी सेवा देकर नाके पर तैनाती के साथ ही नगर में पहरा देरहे है
जिसमें बाहरी व्यक्ति को नगर में प्रवेश नहीं देकर बायपास से आवागमन की सलाह दी जा रही है जिस से नगर में लॉकडाउन का प्रभावी असर रहा है,
लेकिन वालंटियरों से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों से सैलाना निवासी तीन चार व्यक्ति अपने आपको सैलाना कृषि उपज मंडी के लाईसेंसधारी व्यापारी बता कर धामनोद नगर में दिन भर मोटरसाइकिलों से घूम रहे थे
तथा स्वयंसेवक वालंटियरों पर रोब जमाते हुए कहते थे की हमारे पास कृषि मंडी सैलाना का लाईसेंस है हम जहाँ चाहे घूम सकते हैं कह कर बार बार अपनी मोटरसाइकिलों से नगर के बैरिकेट, बैरियर पर जा कर वालंटियरों को परेशान किया जा रहा था
तथा इनके द्वारा अपने कर्मचारी व हम्माल बता कर कई बाहरी व्यक्तियों को भी धामनोद नगर में प्रवेश दिलाया था
जब वालंटियरों ने उक्त व्यक्ति के लाईसेंस संबंधित जानकारी निकाली तो वह सैलाना कृषि मंडी का लाईसेंसधारी निकला जो अवैध रुपसे कृषि मंडी रतलाम के क्षेत्र धामनोद में प्याज की खरीदी कर रतलाम मंडी को राजस्व की हानी भी पहुंचाने के साथ नगर में रौब लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे थे

मोके पर कार्रवाई करते रतलाम मंडी के अधिकारी
जुर्माना रशीद
सैलाना मंडी से व्यापारी को दिया गया परिवहन पत्रक जो सैलाना से दाहोद (गुजरात) के लिए था

जिस की शिकायत कृषि मंडी रतलाम के सेक्रेटरी एम एल वारसै से की गई जिस पर इनहोने अपना कार्य क्षेत्र होना बता कर मंडी इंसपेक्टर, एस आई के साथ मोके पर पहुँच कर कार्यवाही करने का कहा और मोके पर पहूंच कर प्याज से भरें दो वाहनों पर जुर्माना लगाया इसमें सैलाना कृषि मंडी के लाईसेंसधारी ईमरान लाईसेंस नंबर 286 पर 6775 रुपये की जुर्माना रसीद बनाकर कार्रवाई करी है तो वही कर्यवाही के दौरान वालंटियरों शिकायत कर्ताओं एवं रतलाम मंडी सेक्रेटरी पर भी सैलाना के अधिकारियों ने दबाव बनाने की कोशिश करी थी,
उक्त कार्रवाई के दौरान रतलाम मंडी इंस्पेक्टर रुमाल सिंह एवं एस आई श्री परमार, नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा, शिकायत कर्ता वालंटियर किसान उपस्थित थे

सैलाना मंडी सचिव की भूमिका भी संदिग्ध

कृषि उपज मंडी सैलाना के सचिव केके नरगावे ने उक्त व्यापारी को धामनोद के किसानों से प्याज खरीदी के लिए खरीदी पत्रक दिये थे वहीं शुक्रवार को श्री नरगावे ने बताया था कि धामनोद से खरीदी व लोड़ करने के लिए लाईसेंस नंबर 286 को खरीदी पत्रक एवं परिवहन लेटर दिया है,
लेकिन परिवहन वाहनों के पत्र में धामनोद से परिवहन का कहीं जिक्र नहीं था तथा उक्त व्यक्ति के ट्रकों को जब नगर के नाकों पर रोक कर परमिशन कागज दिखाने के लिए कहा जाता तब सैलाना जाकर सैलाना कृषि मंडी से दिए गए कागज दिखाए जाते थे
तथा सैलाना कृषि मंडी सचिव के के नरगावे से आज उक्त विषय पर चर्चा की तो इनका कहना था की मुझे जानकारी नहीं थी की उक्त व्यापारी धामनोद से गाड़ी लोड़ कर रहा है नहीं तो मै उनको परिवहन एवं खरीदी पत्रक नहीं देता,

इनका कहना है
मदनलाल वारसै सेक्रेटरी कृषि मंडी रतलाम,
रतलाम मंडी सेक्रेटरी को शिकायत जानकारी मिली थी कि
क्षेत्र के धामनोद में सैलाना कृषि मंडी के व्यापारी ईमरान द्वारा किसानों से प्याज की खरीदी की जा रहीं हैं जिस पर मोके पर पहुचे जहा दो ट्रक में 110 क्विंटल माल पर 5 गुना जुर्माना लगाया गया एवं आगे के लिए हिदायत दी है कि रतलाम मंडी क्षेत्र में खरीदी नहीं करेंगे अगर क्षेत्र में खरीदी करना होतो रतलाम मंडी से लाईसेंस बनवाले,

इनका कहना है-
धामनोद नगर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वालंटियरों की सहायता से 5 से 6 रास्तों पर नाकेबंदी कर बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है
सैलाना मंडी के व्यापारी ईमरान द्वारा बिना पुख्ता दस्तावेज के धामनोद नगर में प्याज की खरीदी की जा रहीं थी जिसके पास कागज कंपलीट नहीं होने पर धामनोद नगर रतलाम मंडी क्षेत्र में आता है तो मंडी सेक्रेटरी रतलाम को सुचना दी गई थी जिस पर इन होने कार्रवाई की है,

मध्य रात्रि में भी सजग सावधान स्वयंसेवक वालंटियर नाकाबंदी पर

 10,841 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *