10 हजार रु. की रिश्वत लेते शहर पटवारी रंगे हाथों पकड़ाया-

  
Last Updated:  जुलाई 6, 2020 " 03:23 अपराह्न"

रतलाम: 6 जुलाई 2020(स्पष्ट खबर) 10 हजार रु. की रिश्वत लेते शहर पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन बंटवारे और नई पावती बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सोहेल खान पिता सरवर खान निवासी मिल्लत नगर दादा जी के नाम पर जमात खाने के पास करीब पांच बीघा जमीन थी। उक्त जमीन का सोहेल और उसके छह भाईयों में बंटवारा केे बाद सभी भाईयों की अलग अलग पावतियां बनवानी थी। अलग अलग पावतियां बनाने के लिए पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्रत्येक पावती के लिए बीस हजार रु. की मांग की थी। फरियादी सोहेल ने 3 जुलाई को मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की,  शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने  सोहेल को रिश्वत की रकम लेकर कलेक्टोरेट स्थित पटवारी वीरेन्द्र सिंह के पास भेेेजा। जैसे ही रिश्वत की रकम पटवारी ने ली, लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

 3,430 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *