रतलाम: पुलिस हिरासत से भाग निकले गैंग रेप और हत्या के दो आरोपी,कुछ घण्टे पहले ही पकडा था पुलिस ने,

  
Last Updated:  सितम्बर 7, 2020 " 11:11 अपराह्न"

रतलाम:7 सितंबर,2020(स्पष्ट खबर)| बिलपांक थानान्तर्गत ग्राम भेरुपाडा में बालिका के साथ गैंग रेप कर उसकी नृशंस हत्या करने वाले तीन आरोपियों मे से दो के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर है। आरोपियों को आज ही गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने दो आरोपियों के पुलिस थाने से फरार होने की पुष्टि की है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार,आरोपियों की अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी के बाद शाम को जिला चिकित्सालय में उनके डीएनए के सैम्पल्स लिए गए थे। इसके बाद उन्हे पुलिस रिमाण्ड पर बिलपांक थाने ले जाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम को आरोपियों को भोजन कराने के लिए उनकी हथकडियां खोली गई थी और उसी समय दो आरोपी थाने से भाग निकले।
पुलिस ने गैगरेप और हत्या के मामले में कालू निनामा,दिपला उर्फ दीपक नाहर और रवि निनामा को गिरफ्तार किया था। अभी मिली सूचनाओं के मुताबिक इनमें से दिपला और रवि थाने से फरार हो गए है।
गंभीर अपराध के आरोपियों के फरार होने से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया है। फरार मुलजिमों की तलाश में भारी पुलिस बल जुटा है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड लिया जाएगा।

 2,753 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *