कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, मप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 पर मुकदमा –

  
Last Updated:  सितम्बर 16, 2020 " 09:15 पूर्वाह्न"

भोपाल: मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों हुए किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर ये कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पिछले दिनों किसान कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया था।ये कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे और कृषि मंत्री के घर जाने की मांग पर अड़ गये थे। कर्जमाफी और सस्ती बिजली को लेकर ये घेराव किया गया था। इस दौरान किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया गया था, बाद में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था। इसी मामले में अब किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

 1,484 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *