शिवराज-महाराज की सभा में RSS का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

  
Last Updated:  सितम्बर 24, 2020 " 08:10 अपराह्न"

भोपाल: खबर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से आ रही है। राजपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया। सभा स्थल पर भारी हंगामा हुआ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। जवाब में RSS के स्वयंसेवक भी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक चेतन भार्गव के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

पूरा हंगामा सभा स्थल पर हुआ। सभा में प्रदर्शनकारी भगवा ध्वज थाम कर एक साथ खड़े हुए और संघ प्रचारक के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उग्र हो गए।

बादल भी नाराज थे, सभा के ठीक पहले जोर से बरसे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा से पहले बारिश ने थोड़ा खलल डाला। रायपुर में ज़ोरदार हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे सभास्थल पर अव्यवस्था फैल गयी। लोगों ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं।

 2,064 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *