भोपाल सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी –

  
Last Updated:  अक्टूबर 12, 2020 " 04:12 अपराह्न"

भोपाल| मध्य प्रदेश बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर के चलते मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. जिसके चलते शहडोल, मंडला और होशंगाबाद संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अलर्ट जारी किया है।   

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। 8 अक्टूबर को भी प्रदेश के मंडला और डिंडोरी में बारिश हुई थी। जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ा था। साथ ही बारिश के चलते मौसम भी आर्द्र बना हुआ था। जिससे मौसम ठंडा हो गया था। 
8 अक्टूबर को प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर के चलते बारिश हुई थी। बारिश किसानों पर काल बनकर टूटा था। जिसकी वजह से उनकी फसले बर्बाद हो गई थी। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन की फसलों को हुआ था।

 2,848 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *