कांग्रेस के वचन पत्र पर सियासत तेज, राकेश सिंह बोले- 28 सीटें जीतेगी भाजपा-

  
Last Updated:  अक्टूबर 18, 2020 " 04:10 अपराह्न"

ग्वालियर| रविवार को ग्वालियर पहुंचे भाजपा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि जनता सब समझती है कि पहले किये वादे कांग्रेस ने पूरे नहीं किये अब जो नये वादे कर रहे हैं वो क्या पूरे करेंगे। राकेश सिंह ने कहा कि जनता इन्हें उप चुनाव में नकारने वाली है और सभी 28 सीटें भाजपा जीतेगी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल रमाया में बनाये गए चुनाव कार्यालय वार रूम में पहुंचे पार्टी के सांसद राम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कमलनाथ जी और उनकी पार्टी ने पिछले आम चुनाव में घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को लिखित में धोखा दिया। अब एक बार फिर झूठ का पुलिंदा लेकर आये हैं। जनता इस बात को जानती है कि जो उन्होंने पहले कहा वो पूरा नहीं किया तो जो अब कह रहे हैं वो भी नहीं करेंगे। कांग्रेस ने एक किसान का कर्जा माफ नहीं किया, एक युवा को रोजगार भत्ता नहीं दिया। इसलिए जनता इन्हें नकारने वाली है और भाजपा सभी 28 सीट जीतने वाली है।

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से ये मानती है कि शब्दों की मर्यादा हमेशा होनी चाहिए। शालीनता के साथ भी चुनाव लड़े जा सकते हैं। लेकिन ये कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि वो हमेशा अमर्यादित टिप्पणी करती है, कमर के नीचे ही वार करती है। शालीनता की सीमाएं लांघ जाती है। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत इमोशनल और वैचारिक धरातल पर मजबूती के साथ खड़ा रहने वाला कार्यकर्ता है। ऐसी कोई भी स्थिति होने पर जब उत्तर दिये जाते हैं तो कांग्रेस को असलियत सामने आ जाती है। भाजपा ने कभी जनता को गुमराह नहीं किया। हमेशा विकास किया है।

 2,749 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *