बच्चा चोर को पकड़ने के लिए ललितपुर से भोपाल तक नॉनस्टॉप दौड़ी राप्तीसागर एक्सप्रेस –

  
Last Updated:  अक्टूबर 26, 2020 " 06:06 अपराह्न"

भोपाल। क्या आज से पहले आपने कभी सुना है कि किसी मासूम बच्चे को अपहरणकर्ता से मुक्त कराने और कितने पर को गिरफ्तार करवाने के लिए कोई ट्रेन अपना निर्धारित शेड्यूल ब्रेक करके नॉन स्टॉप दौड़ी हो। आरपीएफ ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ना केवल बच्ची को मुक्त करा लिया गया बल्कि अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में चारों ओर आरपीएफ की प्रशंसा की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उस आरपीएफ इंस्पेक्टर को दुआएं दे रहे हैं जिसने 3 साल की मासूम बच्ची को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जबकि वह ट्रेन निकल जाने का बहाना बनाकर बच्ची के पेरेंट्स को सरकारी कार्रवाई में खुल जा सकता था।

ललितपुर स्टेशन पर किडनैपर बच्ची के साथ ट्रेन में सवार होता हुआ दिखा

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है, जहां रेलवे स्टेशन से एक तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर भोपाल जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में सवार हो गया। परिजन बच्ची को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। तब उन्हें अपहरणकर्ता दिखाई दिया जो बच्ची को लेकर ट्रेन में सवार हो रहा था। जब तक आरपीएफ कुछ कर पाती। अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर निकल चुका था। 

आरपीएफ झांसी के इंस्पेक्टर ने तत्काल ऑपरेशन लांच किया

मामले की जानकारी झांसी में आरपीएफ के इंस्पेक्टर को दी गई। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी भोपाल के ऑपरेटिंग कंट्रोल को दी। झांसी के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्काल ऑपरेशन लांच किया और भोपाल के ऑपरेटिंग कंट्रोल से कम्युनिकेट करते हुए तत्काल एक ऑपरेशन लांच किया। इस ऑपरेशन के तहत डिसीजन लिया गया कि ट्रेन को रास्ते में कहीं भी नहीं रोका जाएगा। ट्रेन नॉन स्टॉप भोपाल पहुंचेगी जहां आरपीएफ की टीम पहले से एंबुश लगाकर बैठी होगी।
इसके बाद ऑपरेटिंग कंट्रोल ने ट्रेन को ललितपुर से लेकर भोपाल तक बिना रोके नॉनस्टॉप दौड़ाया। ट्रेन को बिना किसी स्टेशन पर रोके हुए चलाने से अपहरणकर्ता को बीच के किसी स्टेशन पर उतरने का मौका नहीं मिला। वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता को दबोचने के लिए ट्रेन का इंतजार हो रहा था। 
जैसे ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकी, पुलिस की टीम ने अपहरणकर्ता को एक बोगी से पकड़ लिया। अपहरणकर्ता के पास से बच्ची को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

 3,510 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *