हरियाणा के सोनीपत में नकली शराब का कहर, अब तक 29 की मौत, दो अवैध शराब फैक्ट्रियों पर नकेल

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2020 " 09:26 पूर्वाह्न"

सोनीपत| हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को भी दो लोगों की रहस्यमयी मौत हो गई। बीते 5 दिनों में अलग-अलग इलाकों में अब तक करीब 29 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस को शक था कि  नकली शराब के कारण इन लोगों की मौत हुई है। जांच में यह साफ भी हो गया और पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है।

नकली शराब की एक फैक्ट्री नैनातातारपुर में पकड़ी गई जबकि दूसरी फैक्टरी खरखौदा के खांडा गांव में पकड़ी गई है। एएसपी डॉ रविंदर ने बताया कि इस मामले में दोनों स्थानों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

इन इलाकों में हुई मौत

इससे पहले पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें शक है कि ये मौतें नकली शराब पीने के कारण हो सकती हैं। परिवार के सदस्य मौत और उसके संभावित कारण के बारे में पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये मौतें मयूह विहार, शास्त्री कॉलोनी, प्रगति कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में हुई हैं।

यहां से शराब न खरीदने की हिदायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते 12 घंटे में ही सिर्फ 7 लोगों की मौतें हुई हैं। 12 घंटे में जिन सात लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनमें से एक सीआरपीएफ का रिटायर जवान भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को शुगर मिल और गोहाना पेट्रोल पंप के सामने शराब की दुकान से खरीदी गई शराब न पीने को कहा गया है।

 3,143 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *