रतलाम :कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में फिर बढ़ोतरी ,आज भी 33 पॉजिटिव मरीज मिले

  
Last Updated:  नवम्बर 11, 2020 " 10:23 अपराह्न"

रतलाम| ठंड के साथ कोरोना की रफ़्तार में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं, वहीं शहर के बाजारों में इन दिनों आने वाले त्यौहारों को लेकर भीड़- बढ़ना भी तय है। लोगों में सोशल डस्टेंस की परवाह नही है और मॉस्क फेस पर कम दिख रहें हैं कोरोना काल में अधिकांश लोग बिना मॉस्क के बाजारों में खुले आम घूम रहे है। जो आने वाले समय में चिंता का विषय हो सकते है। बीते दिनों से बडती ठंड एवं शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को भी जिले में 33 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के ग्राम नींब ओदिया जावरा के 31 वर्षीय पुरुष, बड़ा मालीपुरा जावरा की 65 वर्षीय महिला, भाखर खेड़ी पिपलोदा के 43 वर्षीय पुरुष, महालक्ष्मी नगर रतलाम की 62 वर्षीय महिला 22 वर्षीय युवती, शास्त्री नगर रतलाम के 33 वर्षीय पुरुष, चिंगीपुरा के 65 वर्षीय पुरुष,राम देव जी की घाटी रतलाम के 45 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास के 40 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी के 34 वर्षीय पुरुष, सिद्धिविनायक कॉलोनी रतलाम के 44 वर्षीय पुरुष, सुथारो का वास के 79 वर्षीय पुरुष 53 वर्षीय पुरुष 20 वर्षीय युवती 50 वर्षीय महिला 46 वर्ष की महिला 17 वर्षीय युवक, धान मंडी की 41 वर्षीय महिला, राजस्व कॉलोनी के 62 वर्षीय पुरुष कस्तूरबा नगर के 54 वर्षीय पुरुष ,अलकापुरी की 40 वर्षीय महिला, चांदनी चौक की 55 वर्षीय तथा 62 वर्षीय महिला, धनजी भाई का नोहरा के 50 वर्षीय पुरुष, रेल नगर की 32 वर्षीय महिला 9 वर्षीय बालक, पीएनटी कॉलोनी की 54 वर्षीय महिला, मिडटाउन कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला, प्रताप नगर के 51 वर्षीय पुरुष, नीली कोठी पैलेस जावरा की 29 वर्षीय महिला 27 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी रतलाम के 32 वर्षीय पुरुष तथा जावरा ग्रामीण क्षेत्र के 60 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव.मिले है। इस प्रकार आज कुल 33 पॉजिटिव मरीज मिले है।

 2,254 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *