दोस्तों को पैसा नहीं दिया तो गर्दन में चाकू घोंप दिया –

  
Last Updated:  दिसम्बर 22, 2020 " 08:36 अपराह्न"

इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। हमले में बदमाशों द्वारा मारा गया चाकू युवक के गर्दन में फंस गया। चाकू गर्दन में फंसा होने के बाद भी युवक उसी हालत में अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत देख जिला अस्पताल से उसे तत्काल एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार पीड़ित जयदीप पिता राजेश यादव (22) निवासी कुंदननगर है। उसने बताया कि वह क्षेत्र में ही रहने वाले मोनू और एक अन्य के साथ हम्माली का काम करता है। पैसों की जरूरत होने पर मैंने कुछ समय पहले दोनों से उधार रुपए लिए थे। सोमवार को मोनू और उसके साथी ने उसे अपने घर बुलाया था। मैं वहां पहुंचा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। पैसों को लेकर शुरू हुई बात विवाद में बदल गई और फिर दोनों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मोनू और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। 
चाकू से हमले के दौरान चाकू मेरी गर्दन में फंस गया तो दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। घायल हालत में लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। जहां गर्दन में चाकू फंसा देख डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू को बाहर निकाला।

 1,979 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *