निर्वाचन में लेखन सामग्री क्रय के लिए निविदाएं 30 दिसम्बर एवं वीडियोग्राफी के लिए निविदाएं 31 दिसम्बर तक आमंत्रित-
Last Updated: दिसम्बर 23, 2020 " 08:01 अपराह्न"
मन्दसौर | अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एल कोचले ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के लिए वीडियोग्राफी कार्य के लिए निविदा आमंत्रित हैं। अनुभव शासकीय अर्ध शासकीय निजी संस्थाएं 31 दिसम्बर तक दोपहर 3 बजे तक सील बंद निविदाएं आमंत्रित हैं। निविदा निर्वाचन कार्यालय में ₹1000 जमा कर प्राप्त की जा सकती है। निविदा 1 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे निविदा समिति एवं उपस्थित निविदा कारों के समक्ष खोली जाएगी।
निर्वाचन में लेखन सामग्री क्रय के लिए निविदाएं 30 दिसम्बर तक आमंत्रित
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एल कोचले ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण, नामांकन कार्यवाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केंद्र, मतदान केंद्र, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन संबंधित कार्यों से उपयोग में लाई जाने वाली लेखन सामग्री क्रय किए जाने हेतु निविदा आमंत्रित हैं। अनुभव शासकीय अर्ध शासकीय निजी संस्थाएं 30 दिसम्बर तक दोपहर 3 बजे तक सील बंद निविदाएं आमंत्रित हैं। निविदा निर्वाचन कार्यालय में ₹1000 जमा कर प्राप्त की जा सकती है। निविदा 31 दिसंबर 2020 को दोपहर 12 बजे निविदा समिति एवं उपस्थित निविदा कारों के समक्ष खोली जाएगी।