बड़वानी एसडीएम श्री धनगर ने मुक्त कराई 7 करोड़ की जमीन

  
Last Updated:  दिसम्बर 24, 2020 " 12:58 पूर्वाह्न"

बड़वानी|  कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा जिले में संचालित सुशासन अभियान के तहत बुधवार को बड़वानी एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने आशाग्राम रोड़ पर हुये 2 अतिक्रमणों को हटवाकर लगभग दो एकड़ जमीन मुक्त कराई है। मुक्त करवाई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 7 करोड़ रूपये आका गया है। 


नोटिस मिलने पर स्वेच्छा से हटाया अपना अतिक्रमण 

   आशाग्राम रोड़ पर मल्टी प्लेक्स के आगे दीपक शुक्ला द्वारा शासकीय भूमि पर बनाये गये बीज ग्रेडिंग यूनिट को हटाने के मिले नोटिस पर अतिक्रमणकर्ता ने जहॉ अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाना प्रारंभ कर दिया है। वहीं अपने संसाधनों से इसे तोड़ने की भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस पर एसडीएम ने उन्हें अपना अतिक्रमण अगले दिन तक हटाने हेतु मोहलत देते हुये उनकी बाउण्ड्रीवाल को जेसीबी से तोड़कर उनके हद की सीमा का भी निर्धारण किया। इस प्र्रकार लगभग एक एकड़ भूमि मुक्त करवाई गई है। 


अवैध कालोनी कीबाउण्ड्रीवाल की धवस्त की  

 मल्टी प्लेक्स के आगे पदम जैन की अवैध कालोनी को आगे बढ़ाकर लगभग एक एकड़ भूमि पर किये गये अतिक्रमण को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। इस दौरान एसडीएम श्री घनश्याम धनगर, नगरपालिका सीएमओ श्री कुशलसिंह डोडवे, तहसीलदार श्री राजेश पाटीदार ने स्वयं खड़े होकर अवैध कालोनी के माध्यम से किये गये शासकीय भूमि पर बनाई गई दिवाल एवं क्रांक्रिट की रोड़ कर तोड़ा गया।

 2,166 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *