मध्यप्रदेश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध माना जाएगा: मुख्यमंत्री –

  
Last Updated:  जनवरी 3, 2021 " 06:47 अपराह्न"

फाइल फोटो

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पत्थरबाजी करने वालों को रोकने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सबक सिखाने के लिए कड़े कानून बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध माना जाएगा। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ना केवल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा बल्कि संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से वसूली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मैंने निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही कानून सबके सामने आ जाएगा। 

पत्थरबाजी कोई साधारण नहीं, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध है: शिवराज सिंह 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी कोई साधारण अपराध नहीं है, इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाज समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी से भय और आतंक का माहौल पैदा होता है। मध्यप्रदेश में कानून का राज रहेगा। इस तरह के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

 1,519 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *