रतलाम: युवती के साथ ज्यादती, बाप बेटे सहित तीन पर प्रकरण दर्ज-
Last Updated: जनवरी 19, 2021 " 10:44 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| जिले के पुलिस थाना सैलाना के थाना क्षेत्र के ग्राम बोदिना में तीन लोगों पर युवती से ज्याादती के आरोप है जिसमें दो आपस में बाप बेटे हैं , बाप एवं नाबालिग बेटे सहित तीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ग्राम बोदिना की एक 19 वर्षिय युवती ने पुलिस थाना सैलाना में शिकायत करी है| मिली जानकारी अनुसार युवती की शिकायत पर पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करी गई है जिसमें किशोर पिता फतेहलाल गोयल जाति नट निवासी ग्राम बोदिना, शिवा पिता शांतिलाल गोयल निवासी बोदिना एवं किशोर पिता फतेहलाल के नाबालिग बेटे के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर धारा 376, 354,450,506,34 मै प्रकरण दर्ज किया है| पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी गण एक ही परिवार के है पहल किशोर के नाबालिग बेटे ने छेड़छाड़ किया बाद में खुद किशोर को युवती के साथ गलत काम करते हुए शिवा ने देख लिया था बाद में शिवा ने भी युवती के साथ डरा धमका कर गलत काम किया है| पुलिस ने किशोर एवं उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी शिवा अभी फरार है जिस की तलाश पुलिस कर रहीं हैं| पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी अभी फरार है पकड़े गए दोनों आरोपियों से विषय में पूछताछ चल रहीं हैं|