श्रीराम मंदिर निर्माण चंदे को लेकर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई का विवादित बयान – कहाँ चोट्टो को ना दे चंदा

  
Last Updated:  जनवरी 23, 2021 " 07:18 अपराह्न"

भोपाल/राजगढ़। मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राम मंदिर निर्माण सहयोग की राशी एकत्रित करने को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। राजगढ़ के ब्यावरा में लक्ष्मण सिंह ने मंच से कहा  कि भारतीय जनता पार्टी को आप सब अच्छे से जानते हैं, मैं आपको क्या बताऊं, अभी चंदा अभियान चल रहा है । लक्ष्मण सिंह ने इस दौरान दिग्विजय सिंह द्वार दिए गए श्रीराम मंदिर चंदे को लेकर कहा कि राम जी के नाम पर चंदा बड़े साहब ने भी 1 लाख 11,111 रुपए दे दिए, अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलने वाले है। लेकिन आपको और हमको एडजेस्ट करने की जरूरत नही है। 

उन्होंने कहा कि  मेरे पास भी फोन आया था, कि चंदा दीजिए  मैंने कहा मैं चंदा दूंगा  लेकिन तुम्हें नहीं दूंगा  मैं अयोध्या जब जाऊंगा दर्शन करने  रामजी के चरणों में जो भी चंदा देना होगा देकर आऊंगा।  लेकिन तुम चोट्टो के हाथ में एक कौडी नहीं देने वाला और आप भी मत देना इन चोट्टो को  यह आपसे चंदा लेंगे और अभी पंचायत, नगर पालिका चुनाव आ रहे है आप के खिलाफ खर्च करेंगे। सावधान रहना  कांग्रेस पार्टी के साथियों उनके जाल में मत फसना,  अगर चंदा देना भी है  तो अयोध्या जाकर देंगे चंदा भगवान राम के चरणों में अर्पण करेंगे, लेकिन इन चोट्टो को चंदा नहीं देना है।

लक्ष्मण सिंह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानो के समर्थन में धरना देने पहुँचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ो ट्रैक्टर वाहनों की रैली निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने इसी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। जहां इन्होंने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये विवादित बयान दिया है।

 1,852 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *