ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित हों – मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  फ़रवरी 6, 2021 " 05:02 अपराह्न"

वन विभाग के रक्षक को मिलेगा शहीद के समकक्ष दर्जा 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए बैठक में निर्देश 

भोपाल|मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले में वनरक्षक और ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर अपराधी तत्वों द्वारा हमले की घटना को बेहद दु:खद बताया है। आज सुबह आपात बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कल देवास और ग्वालियर में वन और पुलिस अमले पर हुई हमले की घटनाओं पर चर्चा कर उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दायित्व में संलग्न वन स्टाफ की आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके लिए गृह, वन, राजस्व आदि विभाग मिलकर संयुक्त प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अवैध उत्खनन करने वाले माफिया को किसी स्थिति में नहीं छोड़ा जाए । प्रदेश में सभी तरह के माफिया पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देवास में हमले में मृत वनरक्षक को शहीद के समकक्ष दर्जा दिया जाएगा। परिवार को सभी आवश्यक सुविधाएँ भी दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर हुए हमले के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, एडीजी इन्टेलीजेंस श्री आदर्श कटियार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय श्री मकरंद देऊस्कर और सचिव मुख्यमंत्री श्री एम. सेलवेंद्रन उपस्थित थे।

 2,579 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *