रतलाम/सैलाना| जिला प्रसाशन द्वारा बदमाशों एवं शराब माफिया के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मार्गदर्शन तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत सिहं बाकलवार, एसडीओपी सैलाना सखाराम सेंगर के निर्देशन में सैलाना पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करी है | दिनांक 7/02/ 2021 को सैलाना पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम कोटडा में हाथ भट्टी की अवैध शराब बनाने की भट्टी चल रहीं हैं जिस पर थाना प्रभारी एसएमएस सेंगर ने पुलिस टीम गठित कर ग्राम कोटडा के पास नाले से हाथ भट्टी से बनाई जाने वाली कच्ची शराब की अवैध भट्टियो को नष्ट कर मौके से 45 ड्रम में भरे हुए महुआ की लहान करीब 15 कुंटल तथा 130 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब तथा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर MP43 DT 3946 कूल कीमती 68 हजार रूपए का जप्त किया जाकर आरोपी महिपाल पिता वर्दीचंद भूरिया 24 साल निवासी हजारी कोटडा सैलाना,मनीष पिता कर्मा भील 35 साल निवासी हजारी कोटडा सैलाना,छगन पिता जीवणा उम्र 30 साल निवासी हजारिया से गिरफ्तार किया गया | सैलाना पुलिस द्वारा कि गई कार्यवाही में मौके से आरोपी सोहन मोटरसाइकिल मालिक चौहान सोहन पिता हीरा ,शांति लाल पिता बाबूलाल फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में सैलाना पुलिस की सर्चिग टीम जीत गई है| नवागत थाना प्रभारी के एस सेंगर ने जानकारी दी है कि पुलिस अधिक्षक रतलाम के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के अंतर्गत आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी|सैलाना पुलिस की इस कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, प्रधान आरक्षक मुकुट सिंह यादव, दिलीप रावत, सतीश परमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही | सैलाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट के अंतर्गत कयमी की जा कर विवेचना की जा रही है|