जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 23 फरवरी को

  
Last Updated:  फ़रवरी 22, 2021 " 08:35 अपराह्न"

प्रतिकात्मक फोटो

उज्जैन| जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि उज्जैन जिले में कुश्ती के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करने और खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कुश्ती खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 23 फरवरी को क्षीर सागर कुश्ती एरिना पर किया जायेगा। इसमें बालक वर्ग में 30 से 65 के मध्य एवं महिला वर्ग में 36 से 57 के मध्य वजन की स्पर्धा आयोजित की जायेगी।
    उक्त प्रतियोगिता में 16 वर्ष तक के बालक/बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इनकी आयु की गणना 31 जनवरी 2021 से की जायेगी। खिलाड़ियों को भोजन, आवास और यात्रा किराये की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विभाग द्वारा किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जायेगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को कोई नगद पुरस्कार विभाग द्वारा नहीं दिया जायेगा। यह प्रतियोगिता केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभा चयन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
    उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी सोमवार 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपना पंजीयन एवं वजन देवास रोड स्थित कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी महानन्दा नगर खेल परिसर में करवा सकेंगे। निर्धारित दिनांक तक पंजीयन न कराने की दशा में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। खिलाड़ियों को पंजीयन के समय जन्म प्रमाण-पत्र/बोर्ड की अंकसूची/आधार कार्ड एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति जमा कराना अनिवार्य होगी। प्रतियोगिता सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिये विभागीय कुश्ती प्रशिक्षक श्री वीरेन्द्र निचित से मो.नं.-9826750427 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 2,153 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *