मध्य प्रदेश के नागरिकों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित, कुल 5 राज्यों पर प्रतिबंध लगाया –

  
Last Updated:  फ़रवरी 24, 2021 " 06:04 अपराह्न"

भोपाल। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब से आने वाले नागरिकों के निर्बाध प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी 5 राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। नहीं तो उन्हें बॉर्डर से ही वापस भेज दिया जाएगा। 

महाराष्ट्र से आने वालों पर कई राज्यों में प्रतिबंध 

कोरोनावायरस की वैक्सीन आ गई लेकिन वायरस खत्म नहीं हुआ है। केरल की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की स्थिति भी गंभीर हो गई है। महाराष्ट्र के कारण वायरस मध्यप्रदेश में आ रहा है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर ठीक प्रकार से नाकाबंदी नहीं किए जाने के कारण पिछले दिनों लाखों लोग बिना फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गए। 

मध्य प्रदेश की अमरनाथ यात्रा, पचमढ़ी का महादेव मेला स्थगित 

कोरोनावायरस के वापस बढ़ने के कारण सबसे दुखद खबर यह है कि मध्य प्रदेश की अमरनाथ यात्रा कहे जाने वाले पचमढ़ी के महादेव मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। समुद्र तल से लगभग 4000 फीट की ऊंचाई पर महादेव मेले के लिए यात्रा काफी रोमांचक होती है। लोगों को बहती हुई नदी पार करनी पड़ती है। जंगल और पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है। कहीं कोई रास्ता नहीं है। कदम कदम पर मौत का खतरा होता है। बावजूद इसके देश भर से लाखों लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।

 1,812 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *