BF से बात ना कर पाए इसलिए हाथ का पंजा काट दिया, मिलने ना जा पाए इसलिए पैर काट दिया

  
Last Updated:  मार्च 10, 2021 " 06:39 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मेंचरित्र पर सवाल उठाते हुए एक शराबी पति ने पत्नी के साथ राक्षसाें जैसी हरकत कर दी। उसने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ाेसियाें ने जब चीख-पुकार सुनी ताे पुलिस काे सूचना दी। फिलहाल आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी काे हमीदिया में भर्ती कराया गया है।

निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चाैहान के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस काॅलाेनी में हुई। यहां हाेशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसाेदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता है। प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती है।
संगीता घर आने पर वह अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर पति एतराज करता था। बेटा पिता के पास ही रहता है। मंगलवार की रात प्रीतम शराब के नशे में धुत था। उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए ताे विवाद बढ़ गया। प्रीतम ने गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी। हमले के बाद संगीता बदहवास सी बैठी रह गई।
वारदात के बाद आरोपी प्रीतम भी घर से नहीं भागा। पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लिए खड़ा था। बोल रहा था कि पुलिस पकड़ने आई तो उन पर भी हमला करूंगा। चार्ली टीम के सिपाही शैलेंद्र ने प्रीतम को बातों में उलझाया। सिपाही राहुल सिकरवार ने सीढ़ियों से कमरे में पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने प्रीतम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, जबकि संगीता की कटी हुई हथेली और पंजे को हमीदिया ले जाकर डॉक्टरों को सौंपा। इन्हें 6 घंटे में जोड़ा जा सकता है, इसलिए देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

 1,301 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *