जबलपुर: ग्राहक ने होटल संचालक को चाकू घोंपा, नाश्ते के रुपये मांग लिए थे –

  
Last Updated:  मार्च 31, 2021 " 09:49 अपराह्न"

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र में खिरका मोहल्ला में नाश्ते के रुपये मांगने की बात पर एक युवक ने होटल संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस ने बताया कि खिरका मोहल्ला निवासी साहू मोहल्ला बरगी निवासी नरेंद्र उर्फ राजा साहू (23) स्टेशन रोड बरगी में जय मां शारदा चाट सेंटर के नाम से होटल संचालित करता है। शाम को बरगी निवासी अनुग तिवारी उर्फ अन्नू (21) दुकान में नाश्ता करने आया और नाश्ता करने के बाद बिना रुपये दिए जाने लगा। जब दुकान के कर्मचारी नंदू यादव ने अनुराग से रुपये मांगे, तो अनुराग ने नंदू से विवाद करना शुरू कर दिया। 
नरेंद्र ने बीच बचाव किया और अनुराग से नाश्ते के रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए नरेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके आंख के पास गंभीर चोटें आई। विवाद होता देखकर क्षेत्र के दो लोगों ने बीच बचाव किया, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

 1,758 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *