नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर का कोरोना से निधन, सीएम श्री चौहान ने जताया दुख

  
Last Updated:  अप्रैल 16, 2021 " 11:40 अपराह्न"

भोपाल/जबलपुर हरिद्वार कुंभ से लौटे
एमपी के जबलपुर स्थित नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्यामदेव देवाचार्य महाराज का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। श्यामदेव देवाचार्य महाराज हरिद्वार कुंभ में शामिल होने गए थे और वहीं पर कोरोना संकम्रण की चपेट में आ गए थे। श्यामदेव देवाचार्य महाराज के कोरोना से निधन होने के बाद जबलपुर में शोक की लहर है।

श्यामदेव अखिल भारतीय संत परिषद् के सदस्य और ग्वारीघाट जबलपुर में स्तिथ गीताधाम के महंत भी थे। स्वामी को जबलपुर में कोरोना का टीका भी लग चुका था। श्यामदेव देवाचार्य महाराज का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जबलपुर में शनिवार को किया जाएगा। दरअसल, हरिद्वार कुंभ में गए कई शंतों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसके बाद कई अखाड़ों ने कुंभ से हटने का निर्णय लिया है।
Haridwar Kumbh Corona Guidelines: कुंभ में क्यों उड़ीं कोरोना नियमों की धज्जियां, DGP ने बताई वजह

सीएम ने दुख व्यक्त किया
वहीं, महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्यामदेव देवाचार्य महाराज के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि जबलपुर नरसिंह मंदिर गीताधाम के संचालक, जगतगुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन से दु:ख पहुंचा है। धर्म और मानवता की सेवा के लिए आपने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। आपके मंगलकारी विचार और पुण्य प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 2,010 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *