राजस्व एवं पुलिस अमले को देख बिंदोरी छोड़ डि जे संचालक भागा, मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही हुई-

  
Last Updated:  मई 3, 2021 " 12:11 पूर्वाह्न"

मंदसौर| कोरोना संक्रमण जानलेवा बना हुआ, लाक डाउन भी लगा हुआ है तथा तमाम आयोजन मनोरंजन रेस्टोरेंट दुकानें बंद है लेकिन केवल विवाह के लिए जारी दिशानिर्देशों के तहत छूट है विवाह समारोह में बिंदोरी निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध है वहीं विवाह में वर वधूपक्ष के केवल 10- 10 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति की शर्तों पर विवाह समारोह की अनुमति दि जा रहीं हैं इसके बावजूद विवाह समारोह में कभी डि जे के साथ बिंदोरी निकालने के मामले तो कभी सैकड़ों की भीड़ जमा करने के समाचार रोज मिल रहें हैं
कुछ ऐसा ही मामला मंदसौर जिलें के सीतामऊ में सामने आया है यहा पर डि जे साउंड के साथ बिंदोरी निकाली जा रही थी
जब यहा राजस्व एवं पुलिस अमले ने कार्यवाही करी है
सीतामऊ एसडीएम संदीप शिवा के निर्देशन में नायब तहसीलदर सुश्री टीना मालवीय , राजस्व निरीक्षक राजाराम पांडे ने ग्राम रतनपुरा पंचायत के सगोर में पुलिस बल के साथ मिल कर डी जे के साथ बिंदोरी निकाल रही भीड़ पर कार्यवाही की । मौके पर जमा भीड़ तो अलग हो गई और डी जे संचालक भी डी जे छोड़ भाग निकला। जिस पर नायब तहसीलदार टीना मालवीय द्वारा डी जे संचालक एवं बिंदोरी निकाल रहे दुल्हन के पिता मंगल नाथ निवासी रतनपुरा पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करवाई।

 1,079 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *