सैलाना पुलिस ने अलग अलग चेकिंग प्वाइंट लगाकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की-

  
Last Updated:  मई 14, 2021 " 10:54 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना महामारी रोकने तथा बगैर काम के आने जाने वाले वाहनों के चेकिंग अभियान के तहत सैलाना पुलिस को अवैध शराब परिवहन विक्रय करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आज सैलाना पुलिस द्वारा कोविड-19 महामारी रोकने के लिए की गई कार्यवाही में अवैध शराब के विरुद्ध करी गई कार्यवाही में
( 1) पिपलौदा चौराहा पर चेकिंग लगाई गई थी जिसमें हुंडई कार में आरोपी अरुण सिंह पिता इंदर सिंह निवासी बड़नगर एवं सावन लोट पिता सुनील लोट निवासी भेरूगढ़ उज्जैन द्वारा राजस्थान शराब की दुकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब मेगडाल नंबर वन विस्कि की एक पेटी, ऑल सीजन व्हिस्की की एक पेटी, तथा किंगफिशर बीयर की तीन पेटी तथा प्लेन शराब के 3 पेटी कुल 8 पेटी शराब व बीयर जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से अवैध शराब के परिवहन का उपयोग करने से हुंडई कार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया

(2) बोदिना फंटा पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक आरजे 03 एस यू 5680 आरोपी अनिल उर्फ राजू कटारा पिता कालू कटारा निवासी बाग तालाब खानपुर बांसवाड़ा राजस्थान को अवैध रूप से ग्राम व्हाय टूक थाना बाजना के विक्रम पिता शंकर चरपोटा से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर लेकर आया था जिसे पकड़ कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल सहित शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202 /21 धारा 34 (2) आबकारी
एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है

(3) सगस बाग जी के सामने सैलाम रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी रणबीर सिंह उर्फ कान्हा पिता नंदू सिंह शेखावत निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम के कब्जे से राजस्थान अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदी कर लाया हूवा 6 बोटल मेक डॉल नंबर वन व्हिस्की जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197 /21 धारा 34 आबकारी एक्ट की कायमी की जाकर विवेचना की जा रही है

(4)बोदिना फटा पर चेकिंग के दौरान बद्रीलाल पिता राजू जी भगोरा निवासी टोकरिया कुंड के कब्जे से प्लास्टिक की केन में 12 लीटर महुआ की बनी कच्ची शराब जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया अपराध क्रमांक 199/21 धारा 34 आबकारी एक्ट की कायमी की जा कर विवेचना की जा रही है

(5) शनि मंदिर के पास बोदिना रोड सैलाना पर चेकिंग के दौरान आरोपी बबलू पिता निर्भय सिंह गुर्जर निवासी ग्राम मोरदा थाना नामली कब्जे से प्लेन मसाले की कुल 44 क्वार्टर जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 200 /21 धारा 34 आबकारी एक्ट की कायमी की जा कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन में एसडीओपी बि आर सोलंकी के मार्गदर्शन पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार मुकुट सिंह यादव बीएल दायमा दिलीप रावत आदि के सराहनीय भूमिका रही|

 880 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *