नीमच: किराना आटा चक्की फल दूध सब्जी की दुकानें प्रतिबंध से मुक्त रहेगी- मंत्री श्री सखलेचा

  
Last Updated:  मई 30, 2021 " 10:52 अपराह्न"


नीमच |प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम मध्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं कोविड नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती बॉर्डर पर सख्ती बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों की थर्मल स्कैनिंग बॉर्डर पर हो और जांच उपरांत ही उन्हें जिले में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी । मंत्री श्री सखलेचा रविवार को जनपद सभाकक्ष जावद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में एसडीएम राजेंद्र सिंह बीएमओ राजेश मीणा समूह के सदस्य सचिन गोखरू अर्जुन माली श्री जसवंत बंजारा विनोद पाटीदार एवं अन्य सदस्य गण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अनलॉक की गाइडलाइन और कोविड गाइडलाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य है शादी विवाह के लिए दोनों पक्षों के 10 -10 लोगों को नामजद अनुमति लेनी होगी उन्होंने कहा कि बगैर मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा, दुकानदार स्वयं भी लगाएंगे और ग्राहकों को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा, “नो माक्‍स नो मूवमेंट” का सख्‍ती से सभी को पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर एक समय में 4 से अधिक व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बैठक में एसडीएम जावद राजेंद्र सिंह ने अनलॉक के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 644 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *