रतलाम: आरटीओ बैरियर पर लूट के आरोपी गिरफ्तार, सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता-

  
Last Updated:  जून 3, 2021 " 01:33 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| सैलाना में आरटीओ बैरियर पर गत दिनों हुई लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं नगदी बरामद करने में सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
आरटीओ बैरियर पर लूट के मामले में आज पुलिस थाना सैलाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि सैलाना के आरटीओ बैरियर पर हुई लूट की घटना को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बकरवाल, एसडीओपी सैलाना संदीप निकाल, के निर्देशन में सैलाना पुलिस की टीम ने आरटीओ बैरियर पर लूट के आरोपियों को धर दबोचा |

आरटीओ बैरियर पर हुई लूट का खुलासा करते थाना प्रभारी श्री सेंगर


पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज एवं संदिग्धों की निरंतर तलाशी पूछताछ में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि चेक पोस्ट पर खाना बनाने सफाई व्यवस्था करने वाला दुर्गेश मेडा निवासी मोरझर ही लूट का मास्टरमाइंड निकला।
पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गेश ने टोल बैरियर से हटाए जाने के कारण बदले की भावना से अपने दोस्त मुकेश कटारा, सांवरिया वोट, श्यामलाल डोडियार निवासी मोरझर, सुनील कटारा निवासी केसरपुरा, रामलाल मईडा निवासी कलवानी, विक्रम कटारा निवासी कोटडा, जितेंद्र डिंडोर कोटड़ा, कालू मईडा, ने साथ मिलकर बैरियर पर पदस्थ कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूट की योजना बनाई थी।। दिनांक 27,05,21 को रात्रि में बैरियर पर अपने सभी साथियों के साथ मिल कर चोरी करना स्वीकार किया वह बटवारा करने पर मुकेश ने सभी को पंद्रह ₹15000 देकर शेष रुपए अपने पास रख लीये। आरोपी दुर्गेश के कब्जे से ₹12000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त बांस का लट्ठ, सांवरिया उर्फ श्यामलाल के कब्जे से ₹11500 नगद व लोहे की कुल्हाड़ी, सुनील कटारा से ₹15000 नगद व काले रंग का बैग, धारदार फलिया रामलाल के गद्दे से 12500 नगद एक लोहे की तलवार जप्त की गई|
सैलाना पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए रुपयों में से ₹51000 नगद एक काले रंग का बैग मोटरयान की रसीद दो डायरी अन्य दस्तावेज जप्त किए हैं।
आरोपियों से अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है , गिरफ्तार सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
सैलाना बैरियर पर हुई लूट में आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण, दिलीप रावत , सतीश परमार, टीना शर्मा की महती भूमिका रही|

 1,166 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *