रतलाम: शनिवार से पान की दुकानें खुली रहेगी

  
Last Updated:  जून 11, 2021 " 09:39 अपराह्न"

रतलाम|जिले में अनलॉक की प्रक्रिया में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत पान की दुकान खोलने पर लगाए गए प्रतिबंध को शिथिल किया गया है। जिले के कोविड प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर जिले में पान की दुकानें शनिवार से खुल सकेंगी।

     कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि सभी पान विक्रेता को प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत जारी किए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी दुकान पर ग्राहक एकत्रित नहीं होंगे। दुकान पर खड़े होकर पान का सेवन नहीं करेंगे। दुकानों से सामग्री बंधवाकर ले जा सकेंगे। कोई दुकानदार उक्त निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के लिए दुकान बंद की जाएगी।

 386 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *