पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही की फाइल दबाने पर अधीक्षक को नोटिस-

  
Last Updated:  जून 18, 2021 " 09:53 अपराह्न"

सतना | राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मैहर तहसील के सढ़ेरा पटवारी अशोक सिंह के विरुद्ध प्रस्तावित कार्यवाही की फाइल दबाने पर अधीक्षक भू-अभिलेख आरएन पांडेय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 बताया गया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैहर ने सढ़ेरा हल्का के पटवारी अशोक सिंह को शासकीय जमीन को प्राइवेट आराजी में बदलने के प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कलेक्टर (भू-अभिलेख) को संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की थी। राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख से अब तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी चाही। अधीक्षक ने बताया कि संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पटवारी ने नोटिस का अभी तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने संबंधित आरोपी पटवारी के विरुद्ध आगामी कार्यवाही प्रस्तावित नहीं करने पर अधीक्षक भू-अभिलेख आरएन पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 396 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *