भू-स्वामी एवं कालोनाइजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

  
Last Updated:  जून 18, 2021 " 10:01 अपराह्न"

विदिशा |विदिशा उपखण्ड अधिकारी श्री गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि विदिशा की राधाकृष्णपुरम कालोनी खिरिया के भू-स्वामी एवं कालोनाइजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है आवेदकगण अखिलेश मालवीय एवं अन्य के द्वारा कलेक्टर डॉ पंकज जैन को शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
अनावेदकगण भू-स्वामी कन्हैयालाल बछेरिया एवं कालोनाइजर हिम्मत सिंह पुत्र मालविंसह यादव विदिशा द्वारा सांठगांठ कर खिरिया स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 507 में स्थित भूमि में से कुछ लोगो का भूमि का विक्रय अनुबंध कराकर सर्वे क्रमांक 506 का विक्रय अनुबंध कराकर सर्वे क्रमांक 507 में कब्जा देकर जालसाजी करके लाखो रूपए प्राप्त कर लिए है।
    जांच अधिकारी, तहसीलदार के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर उपखण्ड अधिकारी विदिशा के द्वारा मंगलवार 15 जून को प्रकरण में आदेश पारित कर अनावेदकगण भू-स्वामी कन्हैयालाल बछेरिया एवं कालोनाइजर हिम्मत सिंह पुत्र मालम सिंह यादव विदिशा के विरूद्ध राधाकृष्णपुरम कालोनी खिरिया स्थित भूमि क्रमांक 506 एवं 507 की भूमियें में आवेदकगणो से विक्रय अनुबंध कर लाखो रूपए हडपने, आने जाने का रास्ता बंद किए जाने के कारण एफआईआर दर्ज कराने हेतु थाना सिविल लाइन विदिशा को आदेशित किया गया है। जिसमें अनावेदकगणो को सूचित किया गया है कि वे थाना प्रभारी से सम्पर्क कर अनावेदकगण के विरूद्ध उनके द्वारा की गई धोखाधडी की एफआईआर दर्ज कराएं थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा एफआईआर दर्ज की जाकर प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है। यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत कालोनाइजर एवं भू-स्वामियों के विरूद्ध प्राप्त होती है तो उन पर भी एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी।
 

 403 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *