रतलाम: कलेक्टर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत कार्रवाई-

  
Last Updated:  जून 24, 2021 " 08:43 अपराह्न"

रतलाम | कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी अमले द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।
   इस क्रम में 24 जून को सैलाना के रावटी में ग्राम भैरवघाटी के कोदर पिता खीमा के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 100 किलो महुआ लहान जप्त किया गया। इसी प्रकार रितु पति तेजू के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, रेखा पति रामलाल के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, संगीता पति कैलाश के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, वाजा पिता गोबा के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 किलो लहान जप्त किया गया। ग्राम हरथल थाना रावटी में दो अज्ञात प्रकरण कायम किए गए जिनमें 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ढाई सौ किलो महुआ लहान तथा 11 लीटर हाथ भट्टी एवं 300 किलो लहान जप्त किया गया।
   थाना बिलपांक के कुआंझागर गांव में मंगी पिता गिरधारी के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 किलो महुआ लहान जप्त किया गया। पंकज पिता राधेश्याम से 30 लीटर हाथ भट्टी एवं 300 किलो लहान जप्त किया गया। आबकारी अमले द्वारा धारा 34 के कुल 9 प्रकरण कायम किए गए। उक्त प्रकरणों में 173 लिटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1350 किलो महुआ लहान जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं लहान की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए अनुमानित है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक चेतन वेद, पुष्पराजसिंह चौहान, मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक रामचरण पवार, संतोष नेका, प्रकाश डामोर भावना, बनसिंह, विक्टोरिया डामोर, भगवती सोलंकी, शंकर भूरिया का विशेष योगदान रहा।

 537 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *