डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
Last Updated: जून 25, 2021 " 03:18 अपराह्न"
उज्जैन | मानसून के दृष्टिगत डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट ने 25 जून को होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और जवानों का टर्नआऊट, बाढ़ उपकरणों का जायजा लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद जवानों के साथ बैठक लेकर आगामी मानसून के दौरान बाढ़ व संभावित आपदाओं से किस प्रकार निपटा जाये, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। वर्षा ऋतु के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों जहां छोटी-बड़ी नदियां प्रवाहित होती है, भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ बचाव की तैयारी किस प्रकार की जाये, इस सम्बन्ध में जवानों को दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने विशेष रूप से जवानों को निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में होमगार्ड जवानों की अहम भूमिका रहती है और बाढ़ के दौरान आमजन की सुरक्षा का दायित्व होमगार्ड के जवानों पर होता है। उन्होंने होमगार्ड के जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में उनके द्वारा उत्कृष्ट ड्यूटियां सम्पादित की है और निश्चित ही आगामी मानसून में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों द्वारा बाढ़ बचाव की ड्यूटियों को भी गंभीरता से सम्पादित करेंगे। इस अवसर पर कंपनी कमांडर श्रीमती मीनाक्षी चौहान, प्लाटून कमांडर श्री कांजीलाल शिन्दे, श्रीमती रूबी यादव आदि उपस्थित थे। बैठक में जवानों की समस्याओं का निराकरण और उनके बालक-बालिकाओं की शिक्षा हेतु विद्यालय की मांग पर भी विचार कर समस्या का हल करने को आश्वस्त किया।