मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उज्जैन को देंगे अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई की सौगात-

  
Last Updated:  जुलाई 11, 2021 " 10:21 पूर्वाह्न"

उज्जैन| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को प्रातः 11 .20 पर उज्जैन पँहुच रहे हैं। पहले वे यहां सोयाबीन प्लांट वाली भूमि पर अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद पं.सूर्यनारायण संकुल में डोंगला तहसील महिदपुर में निर्मित किये गये ऑडिटोरियम का ई-इनागरेशन करेंगे। साथ ही माधव नगर हॉस्पिटल व नागदा में स्थापित किये गये ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में उज्जैन जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 41 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान भी करेंगे। मुख्यमंत्री इसी के साथ स्मार्ट सिटी के विभिन्न आठ निर्माण कार्य जिनकी लागत 52 करोड़ रुपये है, का शिलान्यास भी करेंगे।

 489 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *